मुलाना: कालपी के पास एक कार ने डिवाइडर तोड़कर दूसरे कार को मारी टक्कर, एक शख़्स की हुई मौत; पत्नी ने दर्ज कराया मामला
Mulana, Ambala | Jun 3, 2024 यमुनानगर से चंडीगढ़ रिश्तेदारी में कर में सवार होकर जा रहा परिवार कालपी के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। यहां दूसरी ओर से आई तेज गति कार ने डिवाइडर तोड़कर चंडीगढ़ जा रही कर को टक्कर दे मारी। जिस वजह से कार चालक की मौत हो गई। वहीं इस मामले में पत्नी की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ थाना मुलाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।