मुलाना: मुलाना थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट कर व गले से सोने की चेन छीनकर फ़रार हुए बाइक सवार 3 युवक, मामला दर्ज
Mulana, Ambala | May 26, 2024 बीती रातथाना मुलाना क्षेत्र के गांव गंगनहेड़ी में खेत से वापस लौट रहे युवक का बाइक पर सवार तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद जब वहां से भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर तेज धार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके गले से सोने की चेन तोड़कर और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में आज पुलिस ने केस दर्ज किया है।