मुलाना: थाना मुलाना क्षेत्र के एक गांव से बुटीक पर गई युवती वापस नहीं लौटी तो पिता ने दर्ज करवाया बेटी के गुमशुदा होने का मामला
Mulana, Ambala | May 26, 2024 आज थाना मुलाना में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के गुमशुदा होने का मामला दर्ज करवाया है। जिसमें उसने बताया है कि उसकी बेटी गांव से बराड़ा में बुटीक पर गई थी। जहां वह काम करती है। शनिवार सुबह उसकी बेटी कम पर तो गई लेकिन शाम को वह वापस नहीं आई और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने लड़की की फोटो व अन्य जानकारी लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।