मुलाना: लोकसभा चुनाव के दौरान मुलाना के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक
Mulana, Ambala | May 25, 2024 सुबह 7:00 से अंबाला में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। वहीं मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अंबाला पुलिस अधीक्षक क्षेत्र में निकले हुए हैं। इस दौरान वह मुलाना पहुंचे जहां पर उन्होंने निरीक्षण करते हुए सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए।