मुलाना: थाना मुलाना में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, लैपटाप किया बरामद
Mulana, Ambala | May 23, 2024 बीती 21 मई को थाना मुलाना में दर्ज लैपटॉप चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी किए गए लैपटॉप भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी की पहचान विदेशी छात्र के रूप में हुई है जो कि फिलहाल मुलाना मेडिकल यूनिवर्सिटी में ही रहता है। आरोपी को कोर्ट के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।