पाली: ग्राम बंट में आयोजित ग्राम चौपाल में श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ एवं एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Pali, Lalitpur | Apr 10, 2026 शासन की मंशा के अनुरूप शुक्रवार सुबह करीबन 11:00 बजे ग्राम बंट में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। परंतु ग्राम चौपाल में लोगों की खास रुचि नजर नहीं आई। इसके चलते ब मुश्किल दो से तीन दर्जन ग्रामीण चौपाल में सम्मिलित हुए। वही कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ एवं एसडीएम पाली निशांत तिवारी ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।