जमुई: जमुई में हल्की बारिश से डूबा शहर, करोड़ों के नाला निर्माण की खुली पोल
Jamui, Jamui | May 12, 2026 जमुई शहर में मंगलवार 4 बजे के करीब हल्की बारिश ने ही नगर परिषद की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के कुछ देर बाद ही महाराजगंज चौक, महीसौढ़ी, पंच मंदिर और अस्पताल मार्ग समेत कई इलाकों में जलजमाव हो गया। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।