सूरजगढ़: नैना बगीचा गांव से कजरा पुलिस ने शराब सेवन मामले में तीन व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कजरा पुलिस ने नैना बगीचा गांव से शराब सेवन मामले में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर बुधवार अपराह्न 12:30 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में सहमलपुर गांव के रहने वाले बंटी कुमार को, नैना बगीचा के रहने वाले अर्जुन मांझी को तथा शिवडीह गांव के रहने वाले सुशांत कुमार को नशा सेवन मामले में गिरफ्तार किया गया.