सहार: बरूही दियारा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो भट्ठियां ध्वस्त की गईं, 1500 लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया
Sahar, Bhojpur | Aug 2, 2026 सहार-अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहार पुलिस ने बरूही दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर संचालित दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया तथा लगभग 1500 लीटर अर्ध निर्मित पास को नष्ट कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरूही दियारा में विशेष अभियान चलाया।