हुज़ूर: भोपाल में स्वतंत्रता दिवस से पहले स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन ज़ब्त
Huzur, Bhopal | Aug 14, 2025 भोपाल में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गुरुवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र शर्मा के निर्देश पर स्कूल वाहनों की जांच के लिए सघन अभियान चलाया गया। टीएसआई ऋतु रघुवंशी और टीम ने शहरभर में स्कूल वाहनों की जांच की। अभियान में बिना परमिट, फिटनेस, टैक्स और बीमा के चल रहे 5 वाहनों को मौके पर जब्त कर परिवहन कार्यालय पहुंचाया गया|