कोरांव: उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी कोरांव ने उपमुख्यमंत्री को विधायक राजमणि कोल के माध्यम से पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की
उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी कोरांव डॉ ईश्वरी नारायण यादव ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री को संबोधित कोरांव विधायक राजमणि कोल को एक पत्र सौंपा है। ज्ञातब्य हो कि गत रविवार को मृत गाय का पोस्टमार्टम करने के दौरान पशु चिकित्सक से अभद्रता की गई थी। इस मामले में कोरांव पुलिस ने एफ आई आर याद दर्ज नहीं की है। पत्र के माध्यम से कार्रवाई की मांग की है