चास: राणा प्रताप नगर में असामाजिक तत्वों का एक परिवार पर हमला, महिला और देवर घायल
Chas, Bokaro | May 11, 2026 बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र स्थित राणा प्रताप नगर में असामाजिक तत्वों का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया।सोमवार समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि मोहल्ले में नशाखोरी, महिलाओं से छेड़खानी और देर रात जमावड़े का विरोध करने पर महिला और उसके देवर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ियों में आग लगाने की धमकी भी दी।