सन्ना: बगीचा में तपसी राम बाबा के महानिर्वाण दिवस पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, दो दिनों तक गूंजा अखंड संकीर्तन
Sanna, Jashpur | Nov 6, 2026 बगीचा में दो दिनों तक भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा ‘औघड़ की तकिया’ में परम पूज्य तपसी राम बाबा जी का महानिर्वाण दिवस एवं विग्रह स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। 5 और 6 नवंबर को आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पहले दिन श्रमदान, साफ-सफाई, विग्रह पूजन, समाधि