पटना ग्रामीण: पटना में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, महागठबंधन में बने रहेंगे
होटल मौर्या में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बुधवार सुबह 11:00 बजे मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें पूर्व आईपीएस अधिकारी नूरुल होदा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं मुकेश सहनी ने बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया। जिसमें उन्होंने यह साफ तौर पर कह दिया है कि वह तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।