पटना ग्रामीण: दिल्ली से पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस से हुई बैठक की जानकारी दी
मंगलवार की देर रात करीब 10 15 बजे के आसपास नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौटे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से हुई मीटिंग के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा है कि लालू जी की सेहत पहले से बेहतर है।