बिसवां: जंगल टपरी गांव में बाढ़ के पानी में डूबे व्यक्ति का दूसरे दिन तलाश करने पर मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा
थानगांव क्षेत्र के जंगल टपरी गांव में पैर फिसलने से गहरे पानी में जाकर डूबे व्यक्ति का शव दो दिन बाद काफी तलाश के बाद गोताखोरों ने ढूंढने में सफलता पाई। घटना के अनुसार जंगल टपरी गांव निवासी जयराम पुत्र सीताराम उम्र लगभग 40 वर्ष जो बीते शाम को लगभग पांच बजे पड़ोस के गांव लोधन पुरवा से वापस अपने घर लौट रहे थे। बाढ़ के पानी में डूब गए थे काफी तलाश पर शव मिला।