बिसवां: शंकरपुर त्यौला प्रधान पद में उप चुनाव मे स्वर्गीय प्रधान अल्ताफ हुसैन की पत्नी मुमताज़ बेगम ने 86 मतो से जीत हासिल की
15 सितंबर 2023 को हार्ड अटैक के चलते प्रधान अल्ताफ हुसैन का निधन हो गया था प्रधान के निधन से शंकरपुर ग्राम पंचायत रिक्त हो गयी थी। जिसके लिए उप चुनाव सम्पन्न कराया गया था। उपचुनाव में ग्राम प्रधान स्वर्गीय अल्ताफ हुसैन अंसारी की पत्नी मुमताज़ बेगम और पूर्व जिलापंचायत सदस्य मोहम्मद शाकिर अली के मध्य मध्य मुकाबला हुआ जिसमें मुमताज बेगम 86 मतों से विजई रहीं।