बिसवां: रेउसा के गौलोक क्षेत्र में घाघरा नदी के जलस्तर में तेज वृद्धि से सीमावर्ती गांव के लोग बाढ़ की आशंका से हुए भयभीत
रेउसा क्षेत्र के गौलोक कोंडर में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है बैराजों से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए सीमावर्ती गांव के लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत है। शारदा बैराज, गिरजा बैराज और बनबसा बैराज से शुक्रवार सुबह छोड़े गए पानी से घाघरा नदी मीटर स्केल पैमाने पर खतरे की निशान से 1सेंटीमीटर नीचे बह रही है।