बिसवां: रेउसा के बरौली गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए हजारों की नगदी समेत लाखों का सामान किया चोरी
बरौली गांव निवासी सतीश कुमार पांडे पुत्र श्याम सुंदर पांडे के घर में पीछे की दीवार के सहारे घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़ दिया और उनमें रखे ₹50 हजार रुपए नगद व सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। गृह स्वामी सतीश कुमार ने पुलिस को सूचना देकर बताया की चोरों को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहें।