बिसवां: कुसमहुरा गांव के पास जंगली गीदड़ से टकराकर बाइक सवार मासूम समेत चार लोग घायल
रेउसा क्षेत्र के मेउडी छोलहा गांव से अपनी रिस्तेदारी में जा रहे एक बाइक पर सवार चार लोग बाइक दुर्घटना में घायल हुए हैं जिनमें एक मासूम की हालत गंभीर है। घटना के अनुसार मेउडी छोलहा गांव निवासी मायाराम पुत्र राम प्रकाश अपनी 4 वर्ष की पुत्री अंशिका, पत्नी सुलखा देवी और बहन पिंका देवी पुत्री राम प्रकाश को एक ही बाइक पर लेकर अपनी रिस्तेदारी में जा रहे थे।