रफीगंज: रफीगंज-कासमा पथ पर पांडे कर्मा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गई जान
रफीगंज-कासमा के पांडे कर्मा गांव के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 34 वर्षीय मो मुर्तेजा हुसैन की मौत हो गई। वे हुसैन कर्मा गांव के निवासी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। बुधवार संध्या 7 बजे इमरान ताहिर ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना हुई।