गढ़ी: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ा बड़ा में उत्साह के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा एवं रीडिंग ए थोन कार्यक्रम
Garhi, Banswara | Jul 29, 2026 गढ़ी उपखण्ड के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ा बड़ा के प्रांगण में भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप गुरुपूर्णिमा एवं 'रीडिंग ए थोन' का कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ बुधवार दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य धुलजी पाटीदार ने की।मुख्य अतिथि के रूप में प्राध्यापक मनमोहन वसन्तरा थे।