मंडी: उपमंडल कोटली के तहत नैना फेडरेशन की दस बेस्ट लखपति दीदियों को किया गया सम्मानित
Mandi, Mandi | Mar 12, 2024 मंडी राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत उपमंडल कोटली के तहत नैना फेडरेशन की दस बेस्ट लखपति दीदियों को डीआरडीए के माध्यम से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डीआरडीए के परियोजना अधिकारी गोपी चंद पाठक तथा नैना फेडरेशन की अध्यक्ष दमा देवी ने प्रदान किया। बेस्ट लखपति दीदी का सम्मान प्राप्त करने वाली लता देवी उपरली सुराड़ी, बंदना देवी व लता देवी आदि शामिल हैं।