मंडी: शिवरात्रि महोत्सव मंडी की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी होंगे मुख्य अतिथि
Mandi, Mandi | Mar 11, 2024 सोमवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सोमवार को तीसरी सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्य अतिथि सांस्कृतिक संध्या में शिरकत करेंगे।