मंडी: शिवरात्रि महोत्सव मंडी की मध्य जलेब का मंगलवार को होगा आयोजन,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल करेंगे शिरकत
Mandi, Mandi | Mar 11, 2024 जानकारी देते हुए सोमवार को एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने मंडी जिला मुख्यालय में कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 मंडी में मध्य जलेब का मंगलवार को भव्यता के साथ आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने जा रहे हैं।