रॉबर्ट्सगंज: चोपन पुलिस ने चोपन बैरियर पर राजमार्ग को अवरुद्ध करने के मामले में 02 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चोपन बैरियर पर थाना जुगैल क्षेत्र के रहने वाले कुछ व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश/पारिवारिक विवाद को लेकर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बैठकर यात्रियों व वाहनों का आवागमन अवरुद्ध रखा गया था । उक्त के सम्बन्ध में थाना चोपन मु0अ0सं0-132/2024 धारा 126, 189, भारतीय न्याय संहिता-2023 बनाम सुनील कन्नौजिया आदि 07 नफर अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।