रॉबर्ट्सगंज: बैरपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर वृद्ध महिला की हुई मौत, जिला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
बैरपुर गांव के सागरदह टोला में आकाशी बिजली की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई,जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर मंतूरिया पत्नी राम भजन किसी काम से खेत की तरफ गई थी इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई तभी आकाशीय बिजली गिरने से मंतोरिया की मौके पर मौत हो गयी,परिजनों ने सूचना दी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।