रॉबर्ट्सगंज: जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग लेकर "समाधान फाउंडेशन" ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट में समाधान फाउन्डेशन के जिला अध्यक्ष बीएन गुप्ता ने नेतृत्व मे संस्था के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार के दिन कलक्ट्रेट पर धरना दिया।उन्होंने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौप कर अविलंब जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की।उनका कहना था कि 143 करोड़ से अधिक आबादी का भार वहन कर रहे भारत मे जनसँख्या विस्फोट से,सामाजिक आर्थिक संकट उतपन्न है।