रॉबर्ट्सगंज: स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने घोरावल क्षेत्र में अवैध अस्पतालों पर मारा छापा,की कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डाक्टर गुलाब ने घोरावल क्षेत्र में अवैध अस्पतालों पर छापेमारी की कार्रवाई की,स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घोरावल क्षेत्र में विश्वास हॉस्पिटल,मालती हॉस्पिटल को सील कर दिया गया और उन्हें नोटिस जारी की गई।उन्नत हॉस्पिटल प्रतिभा हॉस्पिटल न्यू प्रीत हॉस्पिटल ,शिवद्वारा हॉस्पिटल ,ओम हॉस्पिटल में ओटी बंद कर दिया।