प्रतापगढ़: पूरेभीखा गांव के युवक की दबंगों ने लाठी, डंडे और असलहे के बट से की पिटाई, शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा पीड़ित
प्रतापगढ़ जनपद के पूरेभीखा गांव निवासी रवि पटेल पुत्र मातादीन पटेल का आरोप है कि वह सोमवार की शाम करीब 6: बजे अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान गांव के दो युवक लाठी असलहा लेकर खेत में आए। उसे लाठी डंडे व असलहे के बट से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उसका सर फट गया और शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर चोटे आ गई। घायल को लेकर रात 7:30 बजे परिजन कोतवाली पहुंचे।