प्रतापगढ़: ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, वेतन वृद्धि समेत तमाम मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ के जिला कलेक्टर परिसर में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से चौकीदारों के वेतन वृद्धि की मांग और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।जिलाध्यक्ष अश्वनी सरोज ने कहा कि उनकी मांगों को जब तक नहीं माना जाता तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे।