बेल्थरा रोड: अंकुर यादव ने बेल्थरारोड के नए तहसीलदार के रूप में कार्यभार ग्रहण किया
अपर जिलाधिकारी बलिया अनिल कुमार के निर्देश पर अंकुर यादव को बेल्थरारोड का नया तहसीदार बनाया गया है। जिसके तहत शनिवार को 2 बजे के आसपास नवागत तहसीलदार अंकुर यादव ने तहसील पर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। तत्कालीन तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला का उप जिलाधिकारी के पद पर पदोन्नति और गैर जनपद स्थानांतरण के बाद से ही यहां तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा था।