बेल्थरा रोड: 6 अप्रैल से शुरू होगा सोनाडीह मेला, सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
बेल्थरारोड का विख्यात सोनाडीह मेला 6 अप्रैल से शुरू होगा। चैत्र नवरात्र से लगने वाला ऐतिहासिक सोनाडीह मेला इस बार आगामी 22 अप्रैल तक चलेगा। चैत्र नवरात्र के रामनवमी से पूर्णिमा तक मेला सबब पर रहता है। मेला के लिए विशाल चरखी, झूला, मौत का कुआं, जादू, ड्रैगन, मैजिक शो, म्यूजियम, ब्रेक डांस समेत अनेक मनोरंजन के स्टाल लग गए है।