सारण जिले के सभी 20 प्रखंडों की चयनित पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर, आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर जोर
छपरा, 21 अक्टूबर 2026। सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के निर्देश के आलोक में सारण जिले के सभी 20 प्रखंडों की चयनित पंचायतों में आज बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर का आयोजन माह के तीसरे मंगलवार, 20 अक्टूबर को किया जाना था, लेकिन उक्त तिथि को अवकाश दिवस होने के कारण अगले कार्यालय दिवस पर शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया था।
इसी क्रम में जिले के सभी 20 प्रखंडों की एक-एक चयनित पंचायत में सहयोग शिविर लगाकर आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनना, संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना तथा सरकारी सेवाओं को आमजन के लिए अधिक सुलभ बनाना है।
जिले के 20 प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविर का विवरण निम्नवत है—
1. मसरख प्रखंड – चांद कुदरिया पंचायत
2. पानापुर प्रखंड – धेनुकी पंचायत
3.तरैया प्रखंड – चंचलिया पंचायत
4. इसुआपुर प्रखंड – डटरा पुरसौली पंचायत
5. बनियापुर प्रखंड – कराह पंचायत
6लहलादपुर प्रखंड – बनपुरा पंचायत
7एकमा प्रखंड – परसा उत्तरी पंचायत
8. मांझी प्रखंड – बंगरा पंचायत
9जलालपुर प्रखंड – भटकेसरी पंचायत
10. रिविल गंज प्रखंड – सिताब दियारा पंचायत
11. छपरा सदर प्रखंड – भैरोपुर निजामत पंचायत
12. नगरा प्रखंड – खैरा पंचायत
13. मढौ़रा प्रखंड – बरदहिया पंचायत
14. अमनौर प्रखंड – कोरिया पंचायत
15. मकेर प्रखंड – फुलवरिया पंचायत
16. परसा प्रखंड – भेल्दी पंचायत
17. दरियापुर प्रखंड – मुहम्मदपुर पंचायत
18. गरखा प्रखंड – जलाल बसंत पंचायत
19. दिघवारा प्रखंड – सीतलपुर पंचायत
20. सोनपुर प्रखंड – शाहपुर दियारा पंचायत
सहयोग शिविर के माध्यम से आम नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं एवं लंबित कार्यों से संबंधित आवेदन संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। इससे आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों का बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हो रही है तथा लंबे समय से लंबित मामलों के निष्पादन में भी सहूलियत मिल रही है।
सहयोग शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करने, प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक जनोन्मुखी बनाने तथा सरकारी सेवाओं का लाभ आम लोगों तक सुगमता से पहुंचाने की दिशा में सारण जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
9 views | Saharsa, Bihar | Oct 21, 2026