सांगानेर: जयपुर में प्रथम चरण के मतदान के लिए भवानी निकेतन से 18 नगरीय निकायों के 565 बूथों के लिए मतदान दलों की रवानगी हुई
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण में कल 9 सितम्बर प्रातः 7ः00 से सांय 6ः00 बजे तक होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी की गई। प्रथम चरण में जयपुर जिले की नगर परिषद् एवं नगरपालिकाओं के लिए नियुक्त मतदान दलों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भवानी निकेतन कॉलेज सीकर रोड, जयपुर से उनके संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।