सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छात्रावासों में करियर काउंसिलिंग आयोजित
________________
विषय विशेषज्ञों ने प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
________________
छात्राओं को स्वरोजगार, डिजिटल जागरूकता एवं कौशल शिक्षा के प्रति किया प्रेरित
________________
खरगोन 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत वीरांगना रानी दुर्गावती सीनियर कन्या छात्रावास एवं सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास, खरगोन में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रिया, तकनीकी एवं कौशल शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
करियर काउंसिलिंग के दौरान सहायक संचालक कृषि श्रीमती मना सोलंकी ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। पॉलिटेक्निक कॉलेज की व्याख्याता सुश्री प्रीति सोलंकी ने कंप्यूटर साइंस विषय तथा सुश्री पूजा केवट ने जेईई एवं इंजीनियरिंग परीक्षा के संबंध में जानकारी दी।
जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती प्रीतिबाला सस्ते ने छात्राओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों एवं रोजगार से संबंधित उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी। पॉलिटेक्निक कॉलेज की व्याख्याता श्रीमती अलावे ने मोबाइल के जागरूकतापूर्ण उपयोग तथा सोशल मीडिया के सीमित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग के संबंध में समझाइश दी।
श्री आनंद टेकाडे ने छात्राओं को स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न अवसरों एवं संभावनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में अधीक्षिका श्रीमती उर्मिला वानखेड़े एवं श्रीमती सविता सिंगोरिया ने उपस्थित विषय विशेषज्ञों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान