आगामी 15 अप्रैल को झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय परिसर में नव-निर्मित मंदिर में भगवान हनुमान जी, साईं बाबा, गणेश जी और माता दुर्गा की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक उमंग का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा बनारस से आए विद्वान पुरोहितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा।