सीतापुर: बिरसिंहपुर घाट में नदी के गहरे पानी में डूबने से लखनऊ निवासी दो युवकों की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद अटरिया थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर घाट में नदी के गहरे पानी में नहाते समय डूब जाने के कारण लखनऊ निवासी दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है दोनों युवक चचेरे भाई थे मामले की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मानले में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।