सीतापुर: अमन धर्म कांटे के पास तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के तंबौर थाना क्षेत्र के अमन धर्म कांटे के पास सड़क पर तेज रफ़्तार ऑटो की टक्कर से एक साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मामले की जानकारी परिवार को मिली तो परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर शव भेज कर पोस्टमार्टम दिन बुधवार शाम 4:30 बजे कराया है ।