सीतापुर: राजा डीह के पास सड़क पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और एक घायल
जनपद के बिसवां क्षेत्र के राजा डीह के पास सड़क पर तेज रफ्तार बस ने अनियंत्रित होकर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। मामले में शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस की तहकीकात जारी है।