सीतापुर: दीक्षित टोला में तालाब के गहरे पानी में डूबने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के महोली थाना क्षेत्र के दीक्षित टोला मोहल्ले में तालाब के गहरे पानी में डूब जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। मामले की जानकारी परिवार को मिली तो कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकल गया था। जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम भी कराया है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।