हरसूद: बारिश के बीच विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने तिरंगा रैली में उत्साह से भाग लिया
Harsud, Khandwa | Aug 11, 2026 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह 9 बजे संत बुखारदास बाबा मंदिर छनेरा से आयोजित तिरंगा रैली बारिश के चलते सुबह 11 बजे के लगभग प्रारंभ हुई जो महाराणा प्रताप चौक, श्री राम चौराहा होते हुए फीलगुड चौराहे पर पहुंची, जहां पर तिरंगा रैली का समापन हुआ।