मंडी: एचपीयू द्वारा एसपीयू के ₹3.50 करोड़ जारी ना करने पर मजबूरन कोर्ट जाना पड़ेगा: एसपीयू की प्रो-वीसी अनुपमा सिंह
Mandi, Mandi | Feb 29, 2024 सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की प्रो-वीसी प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी को लगभग ₹3.50 करोड़ वापिस लेने हैं। जिसको जारी नहीं किया जा रहा हैं, इसको लेकर अब मजबूरन उन्हें कोर्ट जाना पड़ेगा। अनुपमा सिंह ने कहा कि पिछले दो शैक्षणिक सत्रों की लगभग ₹3.50 करोड़ की राशि एचपीयू से लेनी हैं।