मंडी: बुधवार को करसोग,गोहर,सराज,सरकाघाट ऊपमंडल के कलाकारों के हुए ऑडिशन, कलाकारों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग
Mandi, Mandi | Feb 28, 2024 मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक संध्याओं में कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए कलाकारों के चयन को लेकर बुधवार को करसोग, गोहर, सराज, सरकाघाट उपमंडल के कलाकारों के ऑडिशन लिए गए।जिसमें कलाकारों ने बड़़चढ़ कर भाग लिया।बता दें कि यह चयन प्रक्रिया 2 मार्च तक जारी रहेगी। ऑडिशन पड्डल मैदान स्थित टेनिस हॉल में आयोजित किए जा रहे हैं।