मंडी: वीरवार को भी जारी रही चिकित्सकों की पेन डाउन स्ट्राइक, उच्च अधिकारियों द्वारा स्ट्राइक बंद करने का बनाया जा रहा दबाव
Mandi, Mandi | Feb 29, 2024 चिकित्सक संघ द्वारा पूरे प्रदेश में चल रही अपनी मांगों को लेकर पेन डाउन स्ट्राइक गुरुवार को भी जारी रही। चिकित्सकों की इस हड़ताल का असर जहां पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। वहीं, मंडी जोनल अस्पताल में भी मरीज ढाई घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार ओपीडी के बाहर बैठकर करते हुए नजर आए। जिला चिकित्सा संघ के अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि अभी आगे भी यह हड़ताल जारी रहेगी।