मंडी: सौली खड्ड में होटल पर रेड, 9.57 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा जेलरोड़ का युबक
Mandi, Mandi | Feb 28, 2024 नशे के खिलाफ मंडी पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने बुधवार को सौली खडड में चल रहे एक निजी होटल में रेड करते हुए एक युवक को 9.57 ग्राम चिटटे के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। मुखविरों से मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस ने इस होटल में रेड की और चिट्टा तस्कर को धर दबोचा। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की हैं।