मंडी: भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल, गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
Mandi, Mandi | Feb 29, 2024 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा भाजपा के ऑपरेशन लोटस फेल करने को लेकर गांधी भवन मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया। मंडी शहरी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सेन ने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने षड्यंत्र रचकर कांग्रेस सरकार को गिराने को लेकर ऑपरेशन लोटस चलाया था उसको मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फेल कर दिया।