मंडी: शिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने अपने मूल स्थान से निकले बड़ा देव कमरूनाग व देव हुरंग नारायण-सर्व देवता सेवा समिति अध्यक्ष
Mandi, Mandi | Feb 29, 2024 अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में शरीक होने के लिए मंडी जनपद के बड़ा देव कमरूनाग व देव हुरंग नारायण गुरुवार 29 फरवरी को लाव लश्कर के साथ मंडी रवाना हो गए हैं। कमरूनाग देव सरयाच भंडार गृह से सुबह आठ बजे निकले है। देवता सप्ताह भर पैदल पदयात्रा करके अपने कारदारों के साथ शिवरात्री महोत्सव में शरीक होते हैं। यह जानकारी सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिवपाल ने दी।