लालबर्रा: नीट पेपर लीक के विरोध में लालबर्रा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
लालबर्रा। देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों और हाल ही में नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में लालबर्रा बस स्टैंड पर यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित पिपलोद के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन ३ जून को शाम ६:०० बजे आयोजित किया