हसनपुर: हसनपुर में मौत बनकर घूम रही निजी एंबुलेंस, वीडियो हुआ वायरल, अधिकारी मामले की जांच में जुटे
कोतवाली क्षेत्र के रहरा मार्ग पर स्थित एक अस्पताल की एंबुलेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े एक बड़े और खतरनाक गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एंबुलेंस के अन्दर मरीज की सीट के ठीक नीचे एक एलपीजी गैस सिलेंडर रखा हुआ है, जिसका इस्तेमाल वाहन को चलाने के लिए किया जा रहा है।